फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी हड़ताल पर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर

Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
अांगनबाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी वर्कर मंगलवार को भी हड़ताल पर रहीं। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों ने नेहरू पार्क में एकत्र होकर नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। नाममात्र मात्र मानदेय देकर कई अन्य कार्य लिए जा रहे हैं। इनको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी की प्रतिनिधि के रूप में पहुंची रेखा परिहार को पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और लंबित मांगों का निस्तारण कराने की मांग की। जिस पर प्रतिनिधि ने मांगपत्र को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष वीरबाला, महामंत्री निर्मल कौर, सुमन मिश्रा,रुचि लोधी, उपासना गौतम, सुजाता, दीप्ती वर्मा, राखी देवी, आरती, निधि, सुषमा, गीता, संगीता लोधी, लीलावती, समरजहां, नूरजहां समेत जिले के कई आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें