फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं की पहचान के लिए बूथों पर रहेंगी आंगनबाड़ी

विज्ञापन
बेनहर कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद डीएम और एसपी । स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदान के दिन बूथों पर महिलाओं की पहचान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगी। इसको लेकर यहां सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस कर्मियों को डीएम और एसपी ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय की अध्यक्षता में बेनहर काॅलेज के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वोटर हेल्पलाइन एप व एम आधार एप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
दोनों अफसरों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उसी गांव की निवासी हैं, जहां मतदान होना है। जब किसी महिला की बूथ पर ठीक से पहचान नहीं हो सकेगी तब आप ही उसकी पहचान करेंगी। जिससे कोई फर्जी वोट न पड़ सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें