फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी पर गोद भराई  और अन्न प्रासन आज

Thu, 09 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार गोद भराई और अन्न प्रासन संस्कार मनाया जाएगा। इसके लिए निदेशालय के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की सही देखभाल और उनके उचित खान की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए गर्भधारण के सातवें माह में गोद भराई का कार्यक्रम बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित होता था। निदेशालय ने इसे पुन: मनाने के आदेश जारी किए हैं। इस बावत निदेशक आनंद कुमार सिंह का पत्र विभाग को प्राप्त हुआ है। पत्र के अनुसार 10 जून शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर (मिनी आंगनबाड़ी को छोड़कर) गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। इसके साथ ही छह माह से अधिक आयु के बच्चे का अन्न प्रासन संस्कार भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जाएगा। शुक्रवार को होने वाले इन दोनों कार्यक्रमों के लिए क्रमश: 250-250 रुपये प्रति केंद्र के हिसाब से धनराशि आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेज दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने बताया कि निदेशालय के आदेश पर सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी वर्करों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह सभी केंद्रों पर गोद भराई एवं अन्न प्रासन संस्कार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें