खाद्य विभाग ने शहर में अभियान चलाकर आनंदा मिल्क एजेंसी की जांच की। यहां
से खाद्य टीम ने दूध, दही और पनीर का नमूना भी लिया। इस दौरान टीम के
सदस्यों ने ग्राहकों से एक्सपाइरी डेट देखकर खरीददारी करने की अपील की।
खाद्य
पदार्थों में मिलावट और गर्मी में खराब होने वाली वस्तुओं की बिक्री रोकने
को शासन ने चेकिंग के आदेश दिए हैं। इस पर बुधवार को खाद्य निरीक्षक राजेश
गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शहर में दूध एजेंसियों पर जांच की। इस दौरान
स्टेशन रोड स्थित आनंदा दूध की एजेंसी मन्नू मिल्क बार में छापा मारा।
टीम
ने यहां आनंदा पनीर, दूध, दही, मक्खन, घी, चीज आदि की जांच की और पनीर,
दूध और दही का एक-एक नमूना लिया। इस दौरान खाद्य टीम ने खराब पदार्थों की
बिक्री न करने की हिदायत दी साथ ही ग्राहकों से भी डेट देखकर सामान खरीदने
की अपील की। टीम में खाद्य अधिकारी देवेंद्र वर्मा, सुपरवाइजर खालिद सहित
मौजूद रहे।