फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुकदमे में धाराएं बढ़ाने को लेकर अज्ञात कॉलर ने की रुपयों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। मुकदमे में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराने का झांसा देकर महिला से रुपयों की मांग की गई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी रेखा देवी ने थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसने 20 जून को घुंघचाई थाने में मारपीट और तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि 21 जून को सुबह उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई।
अज्ञात कॉलर ने महिला से कहा कि वह सीओ कार्यालय से फोन कर रहा है। आपने जो मुकदमा दर्ज कराया है, उसमें मामूली धाराएं लगी हैं। उसने धारा 307 व 324 बढ़ाने का झांसा दिया और आरोपियों की दो घंटे में गिरफ्तारी के लिए फोन पे पर नकदी की मांग की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि फोन करने वाला लगातार उससे रुपये देने का दबाव बनाता रहा। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया महिला की तहरीर मिली है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें