फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गृह व जलकर के लिए अब नगर पालिका में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था

Sun, 12 Jul 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका क्षेत्र में जीआईएस सर्वे पूरा होने के बाद शहरवासियों को हाउस और कमर्शियल टैक्स जमा करने के लिए पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल मैप तैयार होने के बाद संपत्ति की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी और क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे टैक्स जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


जीआईएस सर्वे के आधार पर प्रत्येक मकान और दुकान का क्षेत्रफल, उपयोग, कमरों की संख्या, निर्माण की स्थिति व सड़क की चौड़ाई सहित सभी विवरण ऑनलाइन दर्ज होंगे। इसी आधार पर पारदर्शी तरीके से कर निर्धारण किया जाएगा। टैक्स वसूली करने वाले कर्मचारियों को हैंडहेल्ड मशीनें भी दी जाएंगी, जिससे मौके पर ही टैक्स जमा कर रसीद जारी की जा सकेगी। हालांकि एजेंसी की सुस्ती के कारण करीब डेढ़ वर्ष बाद भी सर्वे पूरा नहीं हो सका है। इसे देखते हुए पालिका ने वार्ड वार भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जीआईएस सर्वे पूरा होने के बाद ऑनलाइन मैपिंग से कर व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी और पालिका का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें