फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टहलने निकले वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
मृतक याकूब मसीह फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मझोला। घर से टहलने निकले वृद्ध की शुक्रवार सुबह पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। डायल 112 की मदद से वृद्ध को न्यूरिया सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के पोलीगंज क्षेत्र के इसाई कॉलोनी निवासी याकूब मसीह (82) जनवरी से अपनी पुत्री के घर पर रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह रोजाना की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे। टहलते समय वह पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि हादसे के कुछ देर बाद उधर से डायल 112 के पुलिसकर्मी गुजरे। मार्ग किनारे घायल अवस्था में पड़ा देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें न्यूरिया सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें