फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात साल की बच्ची से वृद्ध ने की अश्लीलता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। घर के दरवाजे पर खेल रही सात साल की बच्ची को नदी किनारे ले जाकर वृद्ध ने अश्लील हरकतें कीं। आरोपी से बचकर बच्ची घर पहुंची। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 मई को सुबह के समय वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए लखीमपुर गई थी। उसकी सात साल की पुत्री दादी के साथ घर पर थी। आरोप है कि शाम के समय बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान पास में रहने वाला 65 वर्षीय लखविंद्र सिंह पुत्री को ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लीलता की। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें