फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान 10 दिन बाद मौत हो गई। बरेली के निजी अस्पताल में मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी शरफुद्दीन (65) पुत्र अब्दुल्ला करीब 10 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजनों के अनुसार, शहर के टाइगर तिराहे के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बरेली के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव को पीलीभीत ले आए और इसकी जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें