फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मृत कछुए का पोस्टमाॅर्टम न कराने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर ड्रमंड कॉलेज के पास सड़क पर कुचले मिले कछुए के शव का बिना पोस्टमाॅर्टम निस्तारण किए जाने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर पीटीआर पीपी सिंह ने सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ड्रमंड कॉलेज के पास सड़क पर कछुए का शव पड़ा मिला था। इसकी सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। आरोप है कि शेड्यूल-एक में शामिल कछुए का पोस्टमार्टम कराए बिना ही निस्तारण कर दिया गया। मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर डीएफओ से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें