फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फॉल्ट और कटौती की समस्या,घंटों प्रभावित रही बिजली, परेशान हुए उपभोक्ता

Sun, 26 Jul 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से शहर के अलग-अलग इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रोजाना हो रहे बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या का विभागीय अफसर स्थाई समाधान नहीं करा पा रहे हैं। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी का सीजन शुरू होते ही शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या बढ़ जाती है। हर बार विभागीय अफसर बिजली व्यवस्था दुरुस्त किए जाने का दावा करता है, लेकिन बिजली आपूर्ति बद से बदतर होती जा रही है। शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे शहर के लाल रोड, मोहल्ला खुशीमल, जामा मस्जिद, इनायतगंज, बंजरिया रोड, अग्रवाल सभा, कांशीराम फीडर, मोहल्ला अशरफ खां आदि इलाकों में हुए छिटपुट फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
इसके अलावा शनिवार की सुबह लाल रोड, अग्रवाल सभा, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, रामस्वरुप पार्क, रामा काॅलेज रोड, तुलाराम, कुंवरगढ, नई बस्ती, रामबिहार, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, अवध नगर, गोदावरी स्टेट, सुनगढ़ी आदि इलाकों में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या बरकरार रही। इससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट समस्याएं आई थी। सूचना के बाद टीम को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें