फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा नदी के किनारे 38 ग्राम पंचायतों में 32 तालाब बनेंगे अम्रत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनरेगा के अंतर्गत अमृत सरोवर अभियान को लेकर देवहा नदी के किनारे 32 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें विकास खंड अमरिया, मरौरी, ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा एवं बीसलपुर के कुल 38 ग्राम पंचायतों में कार्य होगा।
विज्ञापन

सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि यह सभी गांव देवहा नदी के तट पर स्थित हैं। इन 38 ग्राम पंचायत के 32 तालाबों का चयन किया गया। इसमें से 11 तालाबों का कार्य शुरू हो गया है। 21 तालाबों का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इन ग्रामों में नाला निर्माण के लिए 32 नालों को चयनित किया गया है। इसमें सात स्थानों पर नाला निर्माण का कार्य चल है। चार नालों का कार्य पूर्ण कराया लिया गया। अवशेष नालों का कार्य शीघ्र शुरू करा लिया जाएगा। वहीं पौधरोपण के लिए 54 स्थलों को चुना गया। इसके साथ ही साथ कटना नदी के किनारे स्थित 43 गांवों में भी मनरेगा के तहत कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें