फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया में निकाली राम बारात

Fri, 21 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया में निकाली राम बारात - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
रामलीला मेले के दौरान कस्बे में बृहस्पतिवार को राम बारात शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा पूरे कस्बे में घूमने के बाद शाम को फिर रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गई। 
विज्ञापन

दोपहर बाद बारात रामलीला मैदान से शुरू हुई राम बारात में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, शंकर जी, पार्वती जी,  गणेश जी के अलावा नारद जी के स्वरूप शामिल रहे। बारात में प्रकाश और सजावट की विशेष व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।  सभी झांकियां डनलपों पर सवार थीं। कस्बे में बारात के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। देर शाम को राम बारात शोभा यात्रा कसबे के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के साथ मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी सागर, हर प्रसाद मौर्या, महेंद्र कुमार सागर, राम प्रसाद प्रजापति, रामगोपाल, मुन्नालाल भारती, मीना मौर्या, प्रमोद कश्यप, महेश कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, बृजवीर सिंह सागर, भूपराम भारती समेत तमाम श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें