फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया, बीसलपुर में फूंका नसीमुद्दीन का पुतला

Mon, 21 Dec 2015 11:20 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू को बसपा से निकाले जाने के बाद जिले में बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के विरोध में प्रदर्शन थम नहीं रहा है। सोमवार को भी फूलबाबू के समर्थकों ने अमरिया व बीसलपुर में विरोध प्रदर्शन कर नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बीसलपुर। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार फूलबाबू के समर्थक सोमवार को बारह पत्थर चौराहे पर जमा हुए और बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन करने के बाद वहीं नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका। इनमें वीरपाल कश्यप, राजेश सक्सेना, बादशाह सिंह गौतम, रामकुमार गौतम, पूरन लाल गौतम, सूरज सागर, मेवाराम गौतम, किरन शंकर, रामपाल सागर, बाबूराम गौतम, भूरा खां, पन्नू खां, अलाउद्दीन, मोहम्मद असलम, मुकेश भारती, रामऔतार भारती, उमाशंकर पासवान, सियाराम पासवाल, गुलजारी लाल, ब्रह्मस्वरूप कश्यप, रामनिवास कश्यप, राजेश गौतम, नरेंद्र गौतम, अशोक गौतम और बाबूराम गौतम समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
अमरिया। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू को बसपा से निष्कासित करने से उनके कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने मेन चौराहा पर एकत्र होकर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। सोमवार सुबह वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता सज्जाद अहमद खां के नेतृत्व में तमाम लोग अमरिया बस स्टेंड चौराहा पर जमा हुए और नसीमुद्दीन हटाओ, बसपा बचाओ के नारे लगाए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका। इस दौरान प्रमोद कुमार गुप्ता, अजीम खां, इस्तखार खां उर्फ पप्पू, मोहम्मद यूनुस, हाशिम, बिलाल मियां, रईस अहमद कुरैशी, मुखतार खां, शब्बू, बबलू, महबूब अली, सुल्तान खां, अमान उल्ला खां, शकील अहमद, हसीब खां, एजाज अहमद मलिक आशू खां, गियाज खां, गौरे खां, शफीउल्ला, नफीस खां, सलीम खां, छेदालाल, अखलाक अहमद, शहरुद्दीन, निर्भान सिंह, खड़क सिंह, शेर सिंह, धर्मेंद कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें