पीलीभीत। जिले के 1192 वाहन संचालकों की आरसी में डाटा फिडिंग में विसंगतियां होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। अब इन वाहन संचालकों के प्रपत्रों की विसंगतियों को दूर को करने के लिए शासन से आदेश जारी हुआ है। अब विभाग की ओर से इसकी कवायद तेज कर दी गई है।
जिले में करीब एक लाख से अधिक वाहनों का परिवहन विभाग के आंकड़ों में पंजीकरण है। ऐसे में करीब 1192 वाहन विभागीय आंकड़ों में ऐसे भी दर्ज हैं, जिनका पंजीकरण दो-दो जगहों पर दर्शा रहा है। इसके साथ ही कई अन्य विसंगतियां भी आ गईं हैं। ऐसे में मेंटीनेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्याें को एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचने पर इनका कार्य प्रभावित हो रहा है।
कई-कई बार इनका संशोधन कराए जाने को लेकर वाहन संचालक दूसरे शहरों को भी चक्कर काट रहे हैं। अब इन सभी विसंगतियों को दूर करने के लिए शासन से निर्देश जारी किया गया है। जिसमें इन वाहनों का पंजीकरण एक ही स्थान पर दर्ज हो सके। विभागीय अफसरों ने इसको लेकर कार्य भी शुरू कर दिया है। जिले में 1192 वाहनों के पंजीकरण में त्रुटियां हैं। इनको सही करने को लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों के पंजीकरण प्रपत्रों में कुछ त्रुटियां है। जिनको सुधार किए जाने को लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी हुए हैं।