फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रोता

Tue, 14 Apr 2015 11:51 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीश्याम वंदना महोत्सव में भजन गायकों ने बाबा का गुणगान किया। इस मौके पर छप्पनभोग और महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह प्रसाद वितरण कर समापन हुआ।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम बाबा के पूजन से हुआ। इसके बाद कलकत्ता से आए भजन गायक श्याम अग्रवाल, यमुनानगर से आई माधवी शर्मा और हरियाणा से धर्मवीर ब्रजवासी ने खाटू श्याम के भजन सुनाए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भजनों पर मस्त होकर श्रोता झूमते रहे। इससे पूर्व श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। भजनों के बाद सुबह महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर श्याममित्र मंडी के अमित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, धर्मेंद्र मित्तल, विजय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें