फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने खेती किसानी की दी आधुनिक जानकारियां 

Fri, 16 Mar 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
DM Pilibhit
विज्ञापन
 अमर उजाला महाचौपाल किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है। किसान महाचौपाल में आए कृषि वैज्ञानिकों की राय व स्टालों से प्राप्त जानकारियों को खुद के साथ-साथ दूसरे किसानों के साथ साझा करें। डीएम शीतल वर्मा ने यह बात बृहस्पतिवार को चार दिवसीय अमर उजाला महाचौपाल का शुभारंभ करते हुए कही। 
विज्ञापन

शहर के राम इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अमर उजाला महाचौपाल में उन्होंने कहा कि किसान महाचौपाल के स्टालों से खेती किसानी की नवीनतम जानकारियां जुटाकर उत्पादन में बढ़ोतरी करें। ग्रामीण अंचलों की महिलाएं भी खुद को आत्मनिर्भर बनाएं। कुक्कुट पालन व डेयरी आदि को अपनाकर जीवन स्तर में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने साठा धान को बड़ी समस्या बताते हुए इसका उत्पादन न करने की आह्वान किया। कहा कि इसके उत्पादन से भूगर्भ जल का जमकर दोहन हो रहा है। यदि नहीं चेते तो आने वाले दिनों में समस्या गंभीर हो सकती है। 
उप निदेशक कृषि दिग्विजय सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शासनों द्वारा किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान कृषि विभाग की पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। अब तक जिले के 1.60 लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। रजिस्ट्रेशन कराने से किसानों को नई योजनाओं की जानकारी के साथ अन्य जानकारियां भी प्राप्त होती रहेंगी। कहा कि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों से लेकर ट्रैक्टर तक अनुदान पर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा खाद बीज पर दी जा रही छूट के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी के प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार ने टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सटे इलाकों में बढ़ रहे बाघ हमलों के प्रति सचेत करते हुए किसानों को सावधानियां बरतने को कहा। कहा कि जंगल से सटे इलाकों में किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने किसानों को बायो फर्टीलाइजर व उसके प्रयोग करने के तौर तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इसके प्रयोग से फसलों का जमाव, बढ़वार व कम लागत में अधिक पैदावार की जा सकती है। संचालन हरीओम वाजपेयी व सिद्धार्थ मिश्र ने किया। विदित हो कि अमर उजाला द्वारा पिछले एक माह से अमर उजाला महाचौपाल के माध्यम से गांवों की विशेषताओं व उनकी समस्याओं का उजागर करने सीरीज चलाई जा रही थी। इसी सीरीज को राम इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को मूर्तरूप दिया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान हुए सम्मानित
अमर उजाला महाचौपाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के दस ग्राम प्रधानों को डीएम शीतल वर्मा ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें शाजिया वसीम खमरिया, सुखविंदर सिंह शाहगढ़, बलकार सिंह चठिया नियाज अहमद, जवाहर रामनगर, फरमूद अली नवादाकंजा, सर्वेश कुमार शांतीनगर, प्रदीप कुमार अशोक नगर व निहाल देवी फुलहर शामिल रहीं।

तीन किसानों को दी गई निशुल्क खाद व दवा
महाचौपाल में कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने किसान साहब सिंह, राजेश गुप्ता व वेजई सिंह को निशुल्क जैविक खाद, कंपोस्ट खाद व तरल खाद सौंपी। उन्होंने किसानों से बेहतर उत्पादन के लिए जैविक खादों का प्रयोग करने को प्रेरित किया। कंपोस्ट खाद बनाने के लिए गांव स्तर पर समूह बनाकर अनुदान दिया जा रहा है। वहीं यूनाईटेड गोल्ड कीटनाशक के एरिया मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बिलसंडा के आलोक जायसवाल व अजय जायसवाल को स्मृति सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की धमक से गूंजा पंडाल
अमर उजाला महाचौपाल के शुभारंभ सत्र में कोरियाग्राफर जावेद हुसैन के नेतृत्व में लिटिल एंजिल्स स्कूल के प्रखर पांडेय, नमन कुमार, शालक्य, श्रद्धेय, कार्तिक, कुशल, अराध्य ने गणेश वंदना पेश की। वहीं नन्हीं अस्मिता ने ताल से ताल मिला गीत पर डांस पेशकर जमकर वाहवाही लूटी। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा के बच्चों ने शिक्षक संतोष खरे, विजेता व ममता के नेतृत्व में शुभ करोति कल्याणम गीत पर मनमोहक नृत्य पेश किया।

महाचौपाल के स्टालों पर लगा तांता
अमर उजाला महाचौपाल में कृषि यंत्रों से लेकर लक्जरी कार कंपनियों तक के स्टाल लगाए गए। महाचौपाल में किसानों ने लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, लेजर, गन्ना गुड़ाई रोटावेटर आदि कृषि यंत्रों की जानकारी ली। वहीं विभिन्न कार कंपनियों के स्टालों पर जानकारी लेने वालों का तांता लगा रहा। महाचौपाल में बींग ह्ूमन की बैट्री चलित अत्याधुनिक साइकिल आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। लोगों ने फूड ट्रक व खानपान के स्टालों पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कृषि, रेशम, सामाजिक वानिकी, बिजली आदि विभागों द्वारा भी स्टाल लगाए गए। आशा ज्योति केंद्र व बाल विकास एवं पुष्टाहार की ओर से भी स्टाल लगाया गया।

ऊंट, घोड़े की सवारी के साथ झूलों का लिया आनंद
चार दिवसीय महाचौपाल में बच्चों का भी खासा ध्यान रखा गया है। बच्चों ने ऊंट व घोड़ों की सवारी की। साथ ही कई तरह के झूलों का भी आनंद लिया।

कैंप में ब्लड शुगर की निशुल्क जांच
अमर उजाला महाचौपाल में किसानों को खेती किसानी की जानकारी देने के साथ उनके स्वास्थ्य का खासा ख्याल रखा गया। खुशलोक हॉस्पिटल बरेली के मेडिकल कैंप में किसानों के ब्लडशुगर, ब्लडप्रेशर आदि की निशुल्क जांच की जा रही है।

इनकी रही मौजूदगी
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, अमर उजाला के यूनिट हेड धीरज जैन, डॉ. एसएस ढाका, अधीक्षण अभियंता विद्युत मनोज पाठक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जीके सिंह, डीडीएम नाबार्ड एस दत्ता, पीपीओ डॉ. मुकेश गौतम, एसडीओ एग्रीकल्चर रितुषा तिवारी, रेंजर सतेंद्र चौधरी, कृभको के वीसी शुक्ला, विकास सिंह, पुष्प इंस्टीट्यूट के एमडी एसपीएस संधू, बेनहर स्कूल के प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी, एससीडीआई केजी गौतम, जेएमबी किड्स इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक अंचल गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन साहनी, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, सीड्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर रोटरी सतीश जायसवाल, व्यापारी नेता अश्वनी अग्रवाल, देवेश बंसल, वरिष्ठ रिसोर्स परसन लक्ष्मीकांत शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, ब्रजलाल, रवि अग्रवाल।

गन्ना प्रदर्शन आज
अमर उजाला महाचौपाल किसान मेला में 16 मार्च को बेहतर गन्ना उत्पादन करने वाले पांच किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अपने खेत का दो-दो गन्ना साथ लाना होगा। गन्ने को प्रदर्शन स्थल पर लगाकर उसके साथ नाम, पता, फोन नंबर व गन्ने की प्रजाति का नाम भी एक पर्ची पर लिख कर उसके साथ लगाना होगा। गन्ना व कृषि विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम उसका परीक्षण कर पांच गन्ना किसानों का चयन करेगी। जिन्हें अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये हैं सहयोगी
टाइटल स्पांसर संजय नगर, मेन स्पांसर-जेएमबी किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं बीएल एग्रो, को-स्पांसर बैंक ऑफ बड़ौदा, एसोसिएट स्पांसर शफी एजूकेशनल ग्रुप बीसलपुर, केजीएन कांस्ट्रक्शन, संधू एग्रो इंडस्ट्रीज, राजश्री, ऑटोमोबाइल स्पांसर कोरल मोटर प्राइवेट लिमिटेड, नाथ निशान, रिनोल्ट, बेव्रेज पार्टनर थम्सअप।

सहयोगी पार्टनर-कीओ, सांई अस्पताल, तत्वम आर्गेनिक होम्योपैथिक फार्म, खुशलोक हास्पिटल, श्रीसिद्धि विनायक, गंगाशील, सुमन कंप्यूटर, श्रद्धा गोदान अस्पताल, संजय गांधी नर्सिंग कॉलेज, दीपक यामहा, संजय इंटर प्राइजेज, प्रशांति हीरो, दीपक इंजन, कपूर आटो इलेक्ट्रिक वर्क्स, हरीराम हरिओम, ललित इंटरप्राइजेज, चौधरी एग्रीकल्चर, पुष्प इंस्टीटयूट, माहेश्वरी टेस्टाइल, रायसाहब हरभजनलाल एंड संस, यूनी गोल्ड, बीज निर्माता संघ पीलीभीत/पूरनपुर, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, गुरुनानक इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी स्टोर, स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, बीएसएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें