फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के फ्री मेडिकल कैंप में उमड़े लोग

Wed, 22 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
मेड‌िकल कैंप - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाढग़्रस्त क्षेत्र में बुधवार को आयोजित हुए फ्री मेडिकल कैंप में छह से अधिक गांवों के करीब 489 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी गईं। नेपाल बॉर्डर से सटे इस इलाके में सौ मरीजों की रक्त जांच में 80 मरीजों में ब्लड शुगर के लक्षण पाए गए। डॉक्टरों द्वारा इन मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए जिला अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

भूदान योजना के तहत बसाए गए इस क्षेत्र में लंबे अरसे स्वास्थ्य सुविधाओं का खासा अभाव है। इस बात को खुद कैंप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक पीतमराम ने भी स्वीकारा। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप आगे भी आयोजित किए जाने चाहिए। कहा कि यह सच है कि यहां के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। दूर-दूर तक कोई अस्पताल नहीं हैं। इस कारण मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों के लिए फाउंडेशन के प्रयास को धन्यवाद करता हूं। 
इससे पूर्व सुबह नौ बजे जैसे ही अमर उजाला फाउंडेशन की मोबाइल वैन उबड़ खाबड़ रास्तो से हुई  टिल्ला नंबर चार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंची, लोगों को हुजूम स्कूल पहुंचने लगा। सुविधा बतौर पुरुष व महिलाओं के अलग-अलग काउंटर लगाए गए। दोनों ही काउंटरों पर पंजीकरण करवाने वालों की भीड़ दोपहर बाद तक लगी रही। जिला व तहसील मुख्यालय से डॉक्टरों की टीम भी करीब साढ़े दस बजे कैंप में पहुंच गई। टीम ने पहुंचते ही मरीजों का परीक्षण शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक कैंप में 
विज्ञापन

225 महिलाओं व 264 पुरुषों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और सभी को निशुल्क दवाएं दी गईं। इस दौरान करीब सौ लोगों को रक्त परीक्षण भी किया गया। जांच में 80 लोग ब्लड शुगर के व तीन पीलिया के मरीज पाए गए।

इन डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण 
शिविर में फिजीशियन डॉ. विनीत यादव, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कटियार, दंत विशेषज्ञ अरविंदप्रताप सिंह, आयुष चिकित्सक देवेश गिरि,  नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश कुमार ने मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मेसिस्ट अशोक कुमार वर्मा, राजीव कुमार मिश्रा, मोहम्मद ताजीम सिद्दीकी, गीता मेनरो, परमजीत कौर, सोनी, शीला देवी का खासा सहयोग रहा।

इनका रहा सहयोग
मोहम्मद शाहिद, तस्लीम, मोहम्मद जाहिद, कुलवंत सिंह, गुरदेव सिंह, अमरीक सिंह, महेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, शमशेर, मुख्तियार अहमद, सोनू, मोनू का सहयोग रहा।

अमर उजाला का प्रयास काबिले तारीफ 
ट्रांस शारदा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं है। बाढग़्रस्त क्षेत्र में लोगों को जरुरत को महसूस कर अमर उजाला ने जो मेडिकल कैंप का आयोजन किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

पीतमराम, विधायक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें