फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल पड़ा अमर उजाला मुहिम का कारवां

Thu, 11 Jun 2015 11:42 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को लगने वाले रक्तदान शिविर को लेकर कई रक्तदाताओं ने रक्तदान करने की घोषणा की। वहीं सिंध वेेलफेयर सोसायटी ने भी मुहिम को बेहतर कदम बताते हुए लोगों से रक्त दान करने की अपील की है।
विज्ञापन


रोटरी क्लब के तत्वावधान में रक्तदान शिविर को लेकर शुरू हुआ अमर उजाला का कारवां बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को कई रक्तदाताआें ने संपर्क कर रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। इसमें कई ऐसे भी रक्तदाता शामिल है जो प्रथम बार रक्त दान करेंगे। रक्तदान शिविर 14 जून को जिला अस्पताल स्थित राजकीय रक्तकोष (ब्लड बैंक) में आयोजित होगा। शिविर का उद्घाटन डीएम ओएन सिंह करेंगे। इधर सिंध वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना करते हुए लोगों से रक्तदान करने की अपील की।  
इन नंबरों पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- अमर उजाला कार्यालय- 9675201362
- ब्यूरो इंचार्ज          - 9415168135
000
15 लोगों की जान बचा चुके कृष्णगोपाल
14 माह के ब्लड कैंसर पीड़ित पुत्र अभिषेक की मौत ने 42 वर्षीय कृष्णगोपाल शर्मा को इतना झकझोर कर रख दिया कि उन्होंने इंसानियत का रास्ता अख्तियार कर दूसरे का जिंदगी बचाने को अपने जीवन का मकसद बना लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहतशिम खां निवासी व मंडी स्थित कैंटीन संचालक कृष्णगोपाल अब तक रक्तदान कर 15 लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। वह बताते हैं कि पहली बार वर्ष 2004 में रक्तदान किया था। पहली बार खून लेने वाला व्यक्ति अपरिचित होने के साथ साथ गैरसंप्रदाय का भी था, लेकिन जब पहली बार खून दिया तो उस परिवार ने उन्हें जी भरकर दुआएं दी। शायद उन्हीं दुआओं का असर हैं कि आज घर परिवार ठीक चल रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की यह पहल अनूठी है। लोगों की जान बचाने से बड़ा कोई काम नहीं हो सकता है। कहते हैं कि आज की युवा पीढ़ी को भी रक्तदान करना चाहिए।
गंगा जमुनी तहजीब कायम रखती हैं ऐसी मुहिम
पुष्प इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक व रोटरी क्लब के सदस्य एसपी संधू ने कहा कि रक्तदान शिविर में लोग जात पात भूलकर रक्तदान करते हैं। अमर उजाला द्वारा चलाई मुहिम ही यहां की गंगा जमुनी तहजीब का कायम रखे हुए हैं। लोगाें ने मुहिम से जुड़कर दूसरों की जिंदगी बचानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें