फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 11 Jun 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिपरिया संजरपुर के तमाम लोग बृहस्पतिवार को गांव के बाहर सड़क पर जमा हुए और अघोषित कटौती को लेकर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते अघोषित कटौती की समस्या बनी हुई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पौन घंटे बाद लोगों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार, गुड्डू, वीरेंद्र कुमार, हरीश, अमर पाल, जगत पाल, तेजपाल, तेज बहादुर, अमन कुमार, बालकराम, अनूप, प्रमोद, साधुराम, गोवर्धन लाल, केसरी लाल, रिंकू, रोहित और  प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें