बीसलपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बडी में खेलते छात्र।संवाद
बीसलपुर (पीलीभीत)। सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ में साक्षी और अमन प्रथम रहे। 300 मीटर दौड़ में बरेली की अनिका ने बाजी मारी। पीलीभीत की निधि दूसरे और अलीगढ़ की करिश्मा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला और चक्का फेंक आदि स्पर्धाएं हुईं।
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता की बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के हर्षित ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। बीसलपुर के आलोक दूसरे और एटा के रजत तीसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ में बदायूं के देशांत प्रथम, बीसलपुर का मगन द्वितीय और एटा के यशकुमार ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
बालिका वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में बीसलपुर की आयुषी प्रथम, मथुरा की पलक द्वितीय और बरेली की तृप्ति तीसरे स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में बरेली की साक्षी प्रथम, अलीगढ़ की ऊषा द्वितीय और हाथरस की कुमकुम तृतीय रहीं। बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में मैनपुरी के अमन प्रथम, बीसलपुर के सुरजीत द्वितीय व बरेली के रवि यादव तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में पीलीभीत की निधि ने मारी बाजी
लंबी कूद में पीलीभीत की निधि गंगवार ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। बरेली की अनिका द्वितीय और हाथरस की कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की लंबी कूद में बदायूं के मुकीम ने बाजी मारी। बीसलपुर के आलोक द्वितीय और फिरोजाबाद का आर्यन तृतीय रहे। छात्राओं की ऊंची कूद में बीसलपुर की आयुषी प्रथम, अलीगढ़ की करिश्मा द्वितीय व हाथरस की कुमकुम तृतीय रहीं। बालक वर्ग ऊंची कूद में आगरा के हिमांशु प्रथम, बीसलपुर के आलोक द्वितीय और मैनपुरी के आयुष तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग गोला फेंक में फिरोजाबाद की बेबी ने बाजी मारी। एटा की तनु द्वितीय व बरेली की राधिका तृतीय रहीं। बालक वर्ग गोला फेंक में आगरा के हिमांशु यादव प्रथम, बरेली के रितिक द्वितीय, मैनपुरी के हर्षित तृतीय रहे। चक्का फेंक में आगरा के हिमांशु यादव प्रथम, फिरोजाबाद के अमन दूसरे और शाहजहांपुर के ऋषभ तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग चक्का फेंक में फिरोजाबाद की बेबी प्रथम, एटा की तनु द्वितीय व बीसलपुर की आयुषी तृतीय रहीं।