साहित्य कला विचार मंच के तत्वावधान में दोहा-गीत विधा के साहित्यकार स्व. देवदत्त प्रसून की कृति हरी नींम की पत्तियों का विमोचन प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने किया।
शहर स्थित एक बारात घर में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी रियाज अहमद ने कहा कि इस पुस्तक में स्व. प्रसून ने सामाजिक समस्याओं, राजनीतिक परिवेश, आर्थिक स्थितियों, साहित्य व समसामयिक गतिविधियों का सजीव चित्रण किया है। उन्होंने उनके परिवार के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि प्रसून जी अपने लिखे साहित्य से हमेशा जीवंत रहेंगे। उन्होंने इस वर्ष आयोजित होने वाले खादी महोत्सव के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को प्रसून जी के नाम से कराने की घोषणा भी की।
विशिष्ट अतिथि डा. सिद्धेश्वर सिंह, एमएल शर्मा, डा. प्रवण शस्त्री, राकेश चक्र, अशोक शम्शा ने भी स्व. प्रसून जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर केसी गुप्ता, डा. रूपचंद्र शास्त्री, ब्रह्मशंकर गंगवार, अरुण भारद्वाज, डा. देशबंधु, डा. देवेंद्र गोस्वामी, बाबूराम शर्मा, डीके स्वामी, शिवसहाय भटनागर, सोनिया, गौरव दत्त, प्रज्ञा अग्रवाल, डा. रेनू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम आयोजिका मीना गंगवार व राहुल गंगवार ने सभी अतिथियों का आभार जताने के साथ मुख्य व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र त्रिवेदी ने व संचालन अमित पाठक ने किया।