फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: न्यायालय परिसर में पीटने का आरोप

Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदा कॉलोनी निवासी लाला राम ने आरोप लगाया है कि न्यायालय परिसर में उनके साथ पिता-पुत्रों ने मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लाला राम ने बताया कि 12 अगस्त को वह अपनी पुत्री के साथ न्यायालय परिसर स्थित परिवार न्यायालय में पहुंचे थे। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोकिला निवासी विकास, बाबू और उनके पिता ठाकुर ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनको जमीन पर गिरा दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित की पुत्री के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिवक्ता वहां आ गए, इससे आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें