फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्राम समाज की जमीन पर खड़े पेड़ों की नियम विरुद्ध नीलामी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। ग्राम समाज की जमीन पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ों की नीलामी नियम विरुद्ध तरीके से करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने गुपचुप तरीके से नीलामी प्रक्रिया पूरी करने और बिना छपान कटान शुरू करने का आरोप लगाकर आपत्ति दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को एसडीएम की मौजूदगी में तहसील में आपत्तियाें पर चर्चा हुई। हालांकि ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

मामला कलीनगर तहसील क्षेत्र के चांदूपुर गांव का है। गांव में ग्राम समाज की जमीन पर करीब 50 यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं। इसमें से 28 पेड़ों का नीलाम करने के लिए पिछले दिनों प्रक्रिया शुरू हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल की ओर से गुपचुप तरीके से नीलाम की प्रक्रिया की। वन विभाग से मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन पेड़ों पर कोई छपान नहीं कराया गया। इसके बाद एक ठेकेदार के नाम नीलाम भी दे दिया गया। दो दिन पूर्व पेड़ों का कटान शुरू करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। तहसील में आपत्ति जताई गई। इसपर एसडीएम ने बृहस्पतिवार को आपत्तियों के निस्तारण की बात कही।
तय तिथि पर बृहस्पतिवार को ग्रामीण और ठेकेदार तहसील पहुंचे और आपत्तियों पर चर्चा शुरू की। पेड़ों का छपान न करने और लेखपाल पर गुपचुप तरीके से नीलामी करने के आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाए गए है मनमर्जी से मूल्यांकन कराकर पेड़ों की कम लागत दर्शाई गई। एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने आपत्ति लगाई थी। नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार कराई गई है। वन विभाग से नियमानुसार मूल्यांकन व अन्य कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें