फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भोना में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट, आगजनी का भी आरोप

Thu, 16 Jul 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम भोना में आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक पक्ष ने घर में आग लगाने, मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम भोना निवासी रानी पांडे पत्नी अखिलेश ने थाना जहानाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ घर में मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी सुंदरम उर्फ कल्लू अपनी मां गायत्री के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा। आरोप है कि गायत्री ने सुंदरम को माचिस जलाकर घर में आग लगाने के लिए उकसाया, इसके बाद उसने घर में आग लगा दी। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, इससे वह घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष की गायत्री पत्नी जितेंद्र पांडे ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि दो जुलाई की रात करीब 11 बजे राकेश, अखिलेश, अर्पित और सूची लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र शिवम और जितेंद्र के साथ भी मारपीट की गई। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि 13 जुलाई को वह लोग दोबारा उसके घर पहुंचे और फिर से मारपीट का प्रयास किया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें