फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सहकारी समिति पर लगाए आरोप, खाद न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
जिला कृ​​षि अ​धिकारी के कक्ष  में ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी। स्रोत संगठन।
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सहकारी समिति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि खाद न मिलने से किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। कृषि अधिकारी के न मिलने पर उन्होंने उप कृषि अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि साधन सहकारी समिति घुरीपट्टी में खाद वितरण के नाम पर हेराफेरी की जा रही है। सचिव द्वारा छोटे किसानों के नाम पर आवश्यकता से अधिक खाद के कट्टे ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे है। जबकि वास्तविक रूप में इतनी बिक्री नहीं की जा रही है। वहीं यह खाद बड़े किसानों को धन लेकर अधिक मूल्यों पर उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी की जा रही है। वहीं वास्तविक किसानों को खाद न मिलने से उनकी फसल को नुकसान हो रहा है। कई बार कहने के बाद भी सुधार नहीं है। ज्ञापन में मामले की जांच कराने व संबंधित सचिव के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित, मंडल प्रभारी शेखर दीक्षित और जिला संगठन मंत्री सुशील मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें