बीसलपुर। गांव टेहरी निवासी ब्रह्मतोश भारती ने सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा को शिकायती पत्र भेज कर कहा कि 28 मार्च को उनकी पत्नी का प्रसव जिला महिला अस्पताल में कराया गया था। उनकी पत्नी ने बालक को जन्म दिया था, लेकिन जिला महिला अस्पताल की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र में बालक को बालिका दर्शाया गया है।
उनका आरोप है कि काफी कहने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र को सही नहीं किया गया। ब्रह्मतोश ने मामले की जांच कराने, प्रमाण पत्र सही कराने और दोषी कर्मचारियों को दंडित करने की मांग की है। संवाद