फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: लड़की ले जाने के विवाद को लेकर पीटने का आरोप, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 16 Nov 2026 03:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में एक व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, लड़की ले जाने के विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में लड़की ले जाने के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक पक्ष ने थाना बरखेड़ा में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नारायणपुर निवासी महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर पर आ धमके। वे आते ही गाली गलौज करने लगे। जब महेश कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी संदीप कुमार और देवेश कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उन्हें भी लात-घूंसों, लाठी-डंडों और बेल्टों से मारा-पीटा गया, जिससे महेश कुमार और दोनों पड़ोसियों को चोटें आईं।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित महेश कुमार ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें