पीलीभीत में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।
पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण और फिर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी युवक विपिन गंगवार ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। इसे बाद में वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा।
आरोपी ने वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कमलेश गंगवार और सीमा गंगवार ने भी आरोपी का साथ दिया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।