फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर से विदेश जाने की तैयारी में थे तीनों आतंकी

Sun, 29 Dec 2024 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी विदेश जाने की तैयारी में थे। माना जा रहा है कि यही लालच देकर उन्हें पूरनपुर बुलाया गया। उनके फर्जी आधार तो आ ही गए थे। वीजा और पासपोर्ट बनने तक सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का प्रयास हो रहा था। इंग्लैंड में बैठा बब्बर खालसा का आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू आतंकियों की मदद कर रहा था। उसी के कहने पर ही तीनों पूरनपुर आए थे।
विज्ञापन

पुलिस और एजेंसियों को जांच में इस बात की अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब में चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद सिद्धू ने ही आतंकियों को पूरनपुर भेजा था। यहां उनकी मदद के लिए अपने परिचितों को आगे किया व होटल में रुकवाया। इसके बाद रुकने का कोई सुरक्षित ठिकाना तलाशने के साथ ही फर्जी वीजा और पासपोर्ट तैयार करके तीनों को विदेश भेजा जाना था।
सिद्धू के पूरनपुर क्षेत्र में वीजा और पासपोर्ट के धंधे से गहरे तार भी जुड़े हैं, इसलिए वह यहां से ही पूरा तानाबाना बुन रहा था। पुलिस और एजेंसियां की जांच फर्जी वीजा-पासपोर्ट के खेल को भी इसीलिए खंगाल रही हैं। हालांकि आतंकी इंग्लैंड, कनाडा या कौन से देश जाने के लालच में यहां पहुंचे थे? उन्हें किस माध्यम से, कैसे, कहां भेजा जाना था? विदेश जाने से पहले देश के ही किसी हिस्से में जाना था या फिर पूरनपुर क्षेत्र में ही शरण लेनी थी? पुलिस और एजेंसियां इन सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें