फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 10.45 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 10,45,800 बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शहर के मोहल्ला नखासा स्थित कंपोजिट विद्यालय के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 13 फरवरी तक छूटे हुए सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाया जाएगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी, निजी विद्यालय व सभी आंगनबाड़ी केद्रों पर पंजीकृत बच्चों को यह गोली खिलाई जानी है। इस अभियान में 10.45 लाख बच्चों का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, बीएसए रोशनी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

लोगों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की दी जानकारी
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। पीलीभीत से आईं डॉ. पल्लवी सक्सेना, खंड सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक सरफराज अहमद और खंड प्रक्रिया प्रबंधक प्रदीप गंगवार ने लोगों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर 19 साल तक की आयु के लोगों को कृमि नियंत्रण की दवाई उपलब्ध कराई गई। बताया कि सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह दवा निशुल्क खिलाई जाएगी। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, असलम यार खान, तेज प्रकाश, प्रेमपाल, संदीप श्रीवास्तव भुवनेश कुमार सिंह और रश्मि तिवारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

पूरनपुर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का मंगलवार को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने दवाई खाकर शुभारंभ किया। तहसील कर्मियों को भी गोली बांटी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, बीसीपीएम मीनाक्षी दुबे, संजीव कुमार, राकेश कुमार, डॉ. नूपुर, दीपेश, सुमित, राजकुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों, नगर के सेंट जोसेफ सकूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज आदि में बच्चों को फाइलेरिया की दवाई खिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें