फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टीम ने गांव पहुंचकर की शिकायतों की स्थलीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव ईंटारोडा में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर दो सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर स्थलीय जांच की। पूर्व सूचना के बावजूद प्रधान रशीदा बेगम जांच के समय मौजूद नहीं रहीं। उनके पति इकबाल अहमद जांच अधिकारियों को जानकारी देते नजर आए।
विज्ञापन

गांव के कृष्णपाल वर्मा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में गांव में बनी सीसी रोड, नाली निर्माण, स्कूल की मरम्मत, तालाब पर मनरेगा कार्य में भुगतान समेत अन्य विकास कार्यों के लिए ग्राम निधि से लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया था। इस पर डीएम ने परियोजना निदेशक पवन सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी को जांच करने के निर्देश दिए थे। परियोजना निदेशक ने बताया कि स्थलीय जांच की गई है। प्रधान मौके पर नही मिलीं। कराए गए कार्यों के मूल्यांकन के लिए लोक निर्माण की रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें