समृद्धि प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘डांस में मेरी लग गई’ के
टाइटिल सांग के लिए शहर निवासी अक्षय उपाध्याय ने अपनी आवाज दी है। टाइटिल
सांग में गाने के साथ वह अभिनेता शक्ति कपूर के साथ अभिनय करते भी दिखेंगे।
शहर
के निरंजनकुंज कालोनी निवासी कृष्ण कुमार उपाध्याय व शिक्षिका कर्मजीत कौर
के 17 वर्षीय पुत्र अक्षय का बचपन से ही फिल्मों के प्रति लगाव रहा है।
अप्रैल में समृद्धि प्रोक्डक्शन के शहर में हुए एक ऑडीशन में उसने हिस्सा
लिया। अगस्त माह में आई एक कॉल ने अक्षय की किस्मत ही पलट दी। समृद्धि
प्रोक्डक्शन ने अक्षय को मुंबई आने का न्यौता दिया।
अक्षय ने बताया कि
अगले ही दिन म्यूजिक डायरेक्टर जाहिद हुसैन ने रिहर्सल करवाई। उसके दूसरे
दिन रिकार्डिंग स्टूडियो में फिल्म डांस में मेरी लग गई के टाइटिल सांग
‘डांस में मेरी लग गई रे’ की रिकार्डिंग भी कंपलीट हो गई।
अक्षय ने
बताया कि टाइटिल सांग को गाने में वह अभिनेता शक्ति कपूर के साथ अभिनय करते
भी दिखेंगे। फिल्म एक जनवरी को रिलीज होने जा रही है। बताया कि इस दौरान
उन्होंने श्रृद्धा कपूर, सुहानी सी एक लकड़ी में दादी का किरदार निभाने
वाली शशि शर्मा से भी मुलाकात की। उनकी इस सफलता में डायरेक्टर सैय्यद
महफूज मियां का खासा सहयोग रहा है।