फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रेस में बीसलपुर ने मारी बाजी

Wed, 07 Oct 2015 12:12 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
संतराम सरस्वती शिशु मंदिर व गांधी स्टेडियम में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले भर के सरस्वती शिशु मंदिरों में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने सौ मीटर फर्राटा रेस को झंडी दिखाकर किया। दो सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मनीष राना, प्रभाकर सरोज, विवेक गिरि, बालिका वर्ग में प्रार्थना गंगवार, आरती, सानिया ने जीत दर्ज की। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में विकास कश्यप, प्रभाकर सरोज, वैभव राना, बालिका वर्ग में पूजा, साक्षी, कार्तिका, चार सौ मीटर बालिका वर्ग में सब्बान, रमन सिंह, अखिलेश गिहार, बालिका वर्ग में मीनाक्षी गंगवार, सीमा देवी, साक्षी गंगवार ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रिले रेस में बीसलपुर, पीलीभीत व पूरनपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। गोला फेंक के बालक वर्ग से शनी शर्मा, वैभव राना, आकाश, बालिका वर्ग से सीमादेवी, वर्षा यादव, अंजली, लंबी कूद बालक वर्ग में विकास कश्यप, विवेक गिरि, अजय यादव, बालिका वर्ग में साक्षी गंगवार, सीमादेवी, निशा गंगवार ने बाजी मारी। ऊंची कूद बालक वर्ग में विकास कश्यप, अखिलेश गिहार, मनीष, बालिका वर्ग में अनामिका गंगवार, वर्षा यादव, निशा गंगवार ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संकुल प्रमुख ओमप्रकाश दीक्षित, ईश्वर सिंह, ओमकार, संतोष तिवारी, महेंद्रपाल, रामरतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें