फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान नेता पर खरीद केंद्र प्रभारियों, एएमओ से अभद्रता कर धमकाने का आरोप

Sat, 01 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति के आरएफसी धान खरीद केंदों पर बंद पड़ी खरीद-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। धान खरीद केंद्र प्रभारियों और प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से अभद्रता के आरोप में मंडी समिति के आरएफसी केंद्रोंं पर दूसरे दिन दोपहर तक खरीद बंद रही। केंद्र प्रभारियों और एएमओ ने किसान नेता पर अभद्रता कर धमकाने, अभिलेखों से छेड़छाड़ करने, धान खरीद में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। शनिवार दोपहर को मानक के अनुरूप धान की खरीद करने पर किसानों ने हंगामा किया। दोपहर बाद कुछ किसानों का धान खरीदा गया।
विज्ञापन


मंडी समिति के आरएफसी धान खरीद केंद्र पर शुक्रवार शाम को एक नेता का धान बिक्री को लाया गया। इसका किसान नेताओं ने विरोध कर गलत ढंग से धान खरीद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक किसान नेता की एएमओ और खरीद केंद्र प्रभारियों ने नोकझोंक हुई। आरएफसी के केंद्र प्रभारियों ने अभद्रता पर धान खरीद रोक दी। शनिवार को दोपहर तक खरीद बंद रही। मंडी समिति पहुंचे डिप्टी आरएमओ विजय कुमार को एएमओ और केंद्र प्रभारियों ने घटना की जानकारी दी। एएमओ और केंद्र प्रभारियों ने एक किसान नेता पर अभद्रता, गालीगलौज करने, धमकाने, अभिलेखों से छेड़छाड़ करने, धान खरीद में बाधा डालने का आरोप लगाया। एएमओ और आरएफसी खरीद केंद्र प्रभारियों ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर किसान नेता पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
तहरीर में एएमओ और आरएफसी केंद्र प्रभारियों के हस्ताक्षर हैं। डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारियों को मानक के अनुरूप धान की खरीद करने के निर्देश दिए। इसके विरोध में केंद्रों पर मौजूद किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने डिप्टी आरएमओ से मिलकर केंद्रों पर कई दिनों से धान की ढेरियों के साथ पड़े किसानों का धान तुलवाने की मांग की। डिप्टी आरएमओ ने रिजेक्ट धान किसी कीमत पर न तौलने के निर्देश प्रभारियों को दिए। दोपहर बाद नाममात्र कुछ किसानों का ही धान खरीदा जा सका। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि नियमानुसार और मानक के अनुसार ही धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद होगी।
विज्ञापन


मंडी के अधिकतर खरीद केंद्रों पर धान खरीद की हो रही औपचारिकता

पूरनपुर। मंडी समिति के आरएफसी खरीद केंद्रों पर तो धान की खरीद हुई है। इससे अधिकार टिनशेड फुल हो चुके हैं। इसके अलावा मंडी के अधिकांश खरीद केंद्रों पर धान खरीद की मात्र औपचारिकता की जा रही है। किसी धान खरीद केंद्र पर बारदाना न होना तो किसी पर लेबर न आने आदि की जानकारी देकर नाममात्र की खरीद की जा रही है। इससे इन केंद्रों पर कई दिनों से धान की ढेरियों के साथ मौजूद किसानों में धान की तौल न होने पर रोष है।

डीएम के आदेश पर भी मंडी समिति नहीं पहुंच रहे अफसर

पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद को लेकर डीएम ने एसडीएम (न्यायिक), नायब तहसीलदार उत्तरी, विपणन अधिकारी, सभी विपणन निरीक्षक, दो लेखपालों की ड्यूटी लगाई है। अफसर और कर्मचारियों को सुचारू रूप से धान खरीद और कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था को बनाए रखने को सभी को संवेदनशील तरीके से ड्यूटी करने, रात्रि निवास मंडी में करने के आदेश दिए थे। अफसर मंडी में रात्रि विश्राम करना तो दूर दिन में भी नहीं पहुंच रहे हैं।

पूरनपुर मंडी समिति के आरएफसी धान खरीद केंदों पर बंद पड़ी खरीद-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें