गन्ना विकास समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति की ओर से बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि समितियों के क्रय केंद्र व ऐट-गेट पर समानुपातिक खरीद कराए जाने का निर्णय लिया गया।
बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में की गई। इसमें पहले की बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। इसके बाद गन्ना आपूर्ति के संबंध में कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया कि पेराई सत्र 2025-26 में सभी क्रय केंद्र और अन्य समितियों के क्रय केंद्रों और ऐट-गेट सामानुपातिक तरह से खरीद कराई जाएगी।
इसके बाद पेराई सत्र 2025-26 मेें बनाए गए नए सदस्यों का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया। इसके बाद अगस्त 2025 से अक्तूबर 2025 के बीच हुए व्ययों को पढ़कर सुनाया। इस बीच समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। संवाद