फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग एकत्र करेगा किसानों का मोबाइल नंबर

Sat, 14 Feb 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उपनिदेशक एके सिंह ने अधीनस्थों की बैठक में कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचे इसका पूरा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कृषि योजनाओं की जानकारी एसएमएस से किसानों को देने के लिए उनके मोबाइल नंबर एकत्र करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कृषि भवन के सभागार में हुई बैठक में उपनिदेशक ने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी किसानों तक पहुंचाकर उन्हें इससे जोड़े ताकि कृषि यंत्र, खाद बीज आदि के अनुदान का लाभ उन्हें मिल सके।

उन्होंने किसानों को कृषि संबंधी सूचनाएं फोन पर एसएमएस के माध्यम से देने के लिए किसानों मोबाइल नंबर एकत्र करने के लिए किसान सहायक, बीटीएम और विषय वस्तु विशेषज्ञों से कहा।
विज्ञापन


उन्होंने रबी की सीजन में बोई गई मसूर की फोटोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिला कृषि अधिकारी पीएल गंगवार, आत्मा योजना उपनिदेशक राजकुमार के अलावा सभी विषयवस्तु विशेषज्ञ एवं बीटीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें