फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से पांच घंटे बंद रही सहकारी चीनी मिल

Sat, 14 Feb 2015 11:50 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी खराबी आने से सहकारी चीनी मिल पांच घंटे बंद रही। इससे गन्ना की तौल बंद होने से किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे चीनी चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने से मिल बंद हो गई। इस पर गन्ना तौल भी बंद कर दी गई। शनिवार को सुबह करीब छह बजे खराबी ठीक होने पर मिल को चालू किया गया। तब गन्ना की तौल भी शुरू कर दी गई। मिल बंद होने से चीनी मिल यार्ड में गन्ना से भरे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि मिल की एसआरसी चेन टूटने से मिल बंद हुई थी। चेन को ठीक कराकर मिल चालू करा दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों को नौ जनवरी तक मिल को सप्लाई किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। सहकारी गन्ना समिति के बकाया कमीशन का भी भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें