फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए से भी कम मिले दाम तो गोभी सड़क पर फेंक गया किसान

विज्ञापन
किसान द्वारा फेंकी गई फूलगोभी को उठाकर ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एक हजार रुपये किराया देकर 10 क्विंटल गोभी मंडी लाया था, एक रुपये किलो लगी कीमत

पीलीभीत। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है। मगर हालात यह हैं कि लागत मिलना तो दूर रहा किसानों को अपनी फसल को मंडी लाने और ले जाने का किराया तक नहीं मिल रहा है। जहानाबाद का एक किसान एक हजार रुपये किराया देकर टेंपो में 10 क्विंटल गोभी लेकर मंडी समिति गया। मंडी में उसकी फसल की कीमत एक रुपये मिले लगी। यह वह गोभी को लौटाकर ले जाते तो किराए के एक हजार रुपये और देने पड़ते। इससे गुस्से में आए किसान ने 10 क्विंटल गोभी सड़क पर फेंक दी और घर चला गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। हालांकि मंडी समिति प्रशासन इस पूरे मामले से अनजान है।
विज्ञापन

जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनकी तीन बीघा जमीन है। करीब तीन माह पूर्व उन्होंने अपने खेत में गोभी की फसल बोई थी। तब गोभी बाहर से आने की वजह से महंगी बिक रही थी। सलीम ने बताया कि गोभी की फसल बोने से तैयार होने तक करीब आठ हजार रुपये का खर्च आया। करीब चार हजार रुपये फसल की कटाई पर खर्च हो गए। रविवार 31 जनवरी को असलम ने एक हजार रुपये किराए पर टेंपो किया और दस क्विंटल गोभी लेकर मंडी समिति गए। वहां बात करने पर आढ़तियों ने गोभी के दाम एक रुपये प्रति किलो लगाए। सलीम के मुताबिक उन्होंने कई आढ़तों पर जाकर बात की, लेकिन एक रुपये किलो से ज्यादा दाम देने को कोई तैयार नहीं था। सलीम के मुताबिक अगर वह गोभी लौटाकर ले जाता तो किराए के एक हजार रुपये देने पड़ते। यह सोचकर गस्से में आए सलीम ने पूरी दस क्विंटल गोभी सड़क पर फेंक दी और चले गए। उनके जाने के बाद मौके पर मौजूद लोग गोभी बटोरने में जुट गए। जिसको जितनी समेट मिली उतनी उठाकर अपने घर ले गया।
उधर, सलीम का कहना है कि उन्होंने बड़ी उम्मीद से गोभी की फसल बोई थी। मगर फसल की लागत भी डूब गई। अब नई फसल करने के लिए रुपये उधार लेने होंगे। उधर, इस मामले को लेकर मंडी समिति अफसर अनभिज्ञता जताते रहे।

इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। न ही किसी किसान ने कोई शिकायत की है। हालांकि मौजूदा समय में गोभी का रेट दो सौ रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। -विपिन कुमार, मंडी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें