फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Mon, 09 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 फेरी लगाकर घर लौट रहे साठ वर्षीय वृद्ध की साइकिल को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एक अन्य हादसे में बाइक की टक्कर से किशोर घायल हो गया। 
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के बमनपुरी निवासी कुंदन उर्फ मुखिया (60) साइकिल से फेरी लगाकर कपड़े की बेचते थे। रविवार को गांव महादिया इलाके में कपड़े की बिक्री कर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। आसाम हाइवे पर गोमती गुरुद्वारा के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर बेटा अशोक मौके पर पहुंचा और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घरवालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, गांव भगवंतापुर निवासी रतन सिंह का बारह वर्षीय पुत्र गौरव सिंह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घायल गौरव सिंह को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

रोडवेज बस की टक्कर से दंपति, बेटा घायल
09 पीबीटीपी 17
बीसलपुर। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव सिंधौरा खरगपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सोमवार को बाइक से गांव भीकमपुर से बिलसंडा जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी उर्मिला देवी और साढ़े चार वर्ष का पुत्र रवि भी था। रास्ते में गांव गौहनिया के पास विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा में भर्ती कराया गया है। चालक ने बस को कस्बा ईंटगांव में ले जाकर खड़ा कर दिया और खुद भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें