कोतवाली में तैनात फर्रुखाबाद निवासी कांस्टेबिल चंद्रसेन की बीमारी के चलते दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। कांस्टेबिल चंद्रसेन, श्रीरामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष और वकील कुलदीप सक्सेना का विसरा परीक्षण कराने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ को करीब बीस दिन पहले रवाना हुए थे।
प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि चंद्रसेन पिछले करीब दो सालों से कोतवाली में तैनात थे। श्रीरामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष/वकील कुलदीप सक्सेना की मौत पर उनका विसरा परीक्षण कराने को पखवाड़ा भर पहले विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ को रवाना हुए थे। इस दौरान वे बीमार हो गए। बीमार कांस्टेबिल को उसके परिवार वालों ने दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। चंद्रसेन की मौत की सूचना बृहस्पतिवार की सुबह उनके पुत्र ने मोबाइल पर उनको दी। कांस्टेबिल की मौत की सूचना पर पुलिसकर्मियों मेें मातम छा गया। सीओ राजेश्वर सिंह की मौजूदगी में कोतवाली में शोकसभा हुई। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर चंद्रसेन की आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में प्रभारी कोतवाल और कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।