स्टेशन रोड पर रेलवे क्रासिंग आसपास की जर्जर सड़क की मरम्मत लंबे समय बाद भी न होने पर लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बता दें कि पालिका प्रशासन ने करीब डेढ़ माह पूर्व पुननिर्माण की बात कहकर रेलवे क्रासिंग के पास स्टेशन रोड का काफी हिस्सा खुदवाकर डलवा दिया था। यही नहीं पालिका प्रशासन ने कुछ ईंटे भी मौके पर डलवा दी थी, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में इस मार्ग पर से निकलना दूभर हो चुका है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। जिसमें जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर नसीम, फईम, रिजवान, नफीस, नोमान, मैसर अली, वसीम, मुन्ने बाबू, शमसाद, रईस, अशोक कुमार, नत्थूसिंह आदि मौजूद रहे।