फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकरार के बाद नवदंपति ने पी लिया जहर

Wed, 27 Jul 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 आपसी मतभेद के चलते एक कॉलोनी निवासी दंपति ने बुधवार सुबह कीटनाशक दवा पी ली। हालत गंभीर होने पर दोनों का एक प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वाले उसे अपने साथ ले गए हैं।  
विज्ञापन

तराई क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक की शादी छह महीना पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर से हुई थी। बताते हैं कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। तीन महीना पहले इसे लेकर विवाहिता के मायके में पंचायत भी हुई थी। बताते हैं कि पंचायत के बाद भी दोनों में अनबन रही। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद होने पर पहले पति ने कीटनाशक दवा पी ली। इसके कुछ देर बाद ही विवाहिता ने भी जहर पी लिया। कुछ देर बाद ही दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में दोनों को कॉलोनी के एक प्राइवेड डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। मामला पंचायत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया। बताते हैं कि पंचायत में विवाहिता को उसके मायके ले जाने और कुछ दिन बाद पुन: पंचायत कर निर्णय लेने की बात कही गई। इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें