फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सत्यापन के बाद 425 स्कूली वाहनों को पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए स्कूली वाहनों का सत्यापन अभियान पूरा हो गया है। जांच के दौरान जिन वाहनों के कागजातों में कमियां पाई गईं। उनके स्वामियों ने वाहनों की कमियाें को दुरुस्त करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में दूरदराज क्षेत्रों से स्कूली छात्र छात्रों को लाने वाले कई वाहन दुर्घटना की चपेट में आने की घटना हुई हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग की ओर से जिले के 107 स्कूलों के 425 स्कूली वाहनों के सत्यापन की कार्रवाई बीते दिनों की गई। इस चेकिंग अभियान के शुरुआती चरण में 126 स्कूली वाहनों के दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ी और तकनीकी खामियां पाई गई। जिस पर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह की ओर से सभी संबंधित वाहन स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। गड़बड़ी वाले वाहनों में से 27 वाहन ऐसे पाए गए थे जो बिना वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे थे, जबकि छह वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र ही नहीं था। समय सीमा के भीतर सभी संबंधित वाहन स्वामियों ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर नोटिस का लिखित जवाब दाखिल किया और अपने फिटनेस व परमिट की कमियों को दूर कराकर नए वैध दस्तावेज विभाग के दिए। एआरटीओ ने बताया कि 425 वाहनों के दस्तावेज पूरी तरह से वैध हैं। इन सभी की रिपोर्ट को पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें