फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन दशक बाद नहीं कोई गांधी परिवार का सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। साढ़े तीन दशक बाद यहां की लोकसभा सीट पर अब गांधी परिवार का कब्जा नहीं है। जितिन प्रसाद ने जीत दर्ज कर ली है। 1996 से 2024 तक इस सीट पर गांधी परिवार ने जीत कायम रखी।
विज्ञापन

वर्ष 1989 के चुनाव में मेनका गांधी ने यहां से पहली बार चुनाव लड़ा और भारी वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित किया था। परंतु 1991 में वह भाजपा प्रत्याशी से हार गईं थीं। इसके बाद 2004 तक सभी चुनाव में मेनका गांधी ने जीत दर्ज की। 2009 के चुनाव में उन्होंने अपने बेटे वरुण गांधी को चुनाव लड़ाया। वर्ष 2014 के चुनाव में मेनका गांधी फिर इसी सीट से चुनाव लड़ीं और कई लाख वोटों से विजय हासिल की। इसी सीट से 2019 में एक बार फिर वरुण गांधी ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें