फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश के बाद त्रिवेणी घाट पर अविरल बहने लगी गोमती

विज्ञापन
घुंघचाई क्षेत्र में गोमती के त्रिवेणी घाट पर बहने लगी धारा। संवाद
विज्ञापन
घुंंघचाई। बारिश के बाद गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर धारा अविरल बहने लगी। मंगलवार को शाम गोमती की धारा पूरे वेग से बहती नजर आई।
विज्ञापन

गोमती नदी के आसपास अतिक्रमण और साफ सफाई न होने से अविरल धारा नहीं बह पा रही थी। गोमती नदी की अविरल धारा बह सके, इसको लेकर एक माह तक डीएम के नेतृत्व में गोमती नदी के पुनरुद्धार के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। साफ सफाई का कार्य तेजी के साथ गोमती नदी त्रिवेणी घाट घाटमपुर पर चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मानसून सक्रिय होने के साथ हुई तेज बारिश से आसपास के क्षेत्रों का वर्षा जल नदी में पहुंचा। इससे गोमती नदी व घाट जलमग्न हो गया। गोमती नदी में पानी पानी नजर आ रहा है। बारिश थमने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पर पहुंचे। लोगों ने बढ़े हुए जलस्तर को देखा और गोमती की अविरल धारा का आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें