फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक की मौत के बाद ससुरालियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। परिजनों से विवाद के बाद गांव पिपरिया दुलई निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे युवक के ससुरालियों ने परिजन पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि बाद में समझौता होने पर बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव पिपरिया दुलई निवासी 22 वर्षीय युवक का रविवार को परिजन से किसी बात पर विवाद हो गया। जानकारी पर उसके मामा ने युवक के घर पहुंचकर परिजन को समझाकर मामला शांत करा दिया। रविवार देर शाम युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे युवक के ससुरालियों ने उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि युवक की मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें