फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टेक्नीशियन नियुक्ति के बाद जिला अस्पताल में ऑडियोमैट्री जांच शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज के कानों में समस्या देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में लंबे समय बाद ईएनटी (कान, नाक व गला) संबंधी विशेष कान की जांच ऑडियोमैट्री की सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत सुनने की क्षमता के जांच के साथ कान में हो रही समस्या का पता लगाया जाता है। अब मरीज जिला अस्पताल में निशुल्क जांच करा सकेंगे। अब तक यह जांच जिला अस्पताल में मशीन व संसाधन होने के बावजूद टेक्नीशियन के अभाव में लंबित थी। हाल ही में ऑडियोमैट्री टेक्नीशियन की नियुक्ति के बाद मरीजों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नियमित ईएनटी विभाग में मरीज पहुंचते हैं। इसमें से 8-10 मरीजों को चिकित्सक परामर्श के बाद कान में हो रही समस्या पर ऑडियोमैट्री जांच लिखते हैं। अब तक यह जांच मरीजों को प्राइवेट लैब से करानी होती थी। इसके बाद ही सही तरह से मरीजों को परामर्श मिल पाता था। इसमें मरीजों की जेब पर बोझ बढ़ता था, लेकिन हाल ही में ऑडियोमैट्री टेक्नीशियन की नियुक्ति के बाद सोमवार से ही मरीजों के लिए यह जांच शुरू कर दी गई। अभी तक लगभग 10 मरीजों की जांचें भी की जा चुकी हैं।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि ऑडियोमैट्री जांच की सुविधा शुरू होने से ईएनटी विभाग में पहुंचने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। मरीजों को बाहर निजी लैब नहीं जाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें