फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी और जुर्माने के बाद भी धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग

Fri, 22 Jan 2016 11:07 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध के बाद भी जिले में इसका असर नहीं दिखा। अधिकारियों ने दुकानों पर छापेमारी कर जुर्माना भी वसूला लेकिन पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन

शहर सहित पूरे जिले में पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने को कई बार प्रयास हुए लेकिन कामयाबी कभी नहीं मिली। पॉलीथिन के दुष्परिणामों को देखते हुए शासन ने पूरे प्रदेश में पॉलीथिन को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बाद भी पॉलीथिन के प्रयोग बंद नहीं हुआ है। शुक्रवार को भी बाजार आए लोग पॉलीथिन में सामग्री ले जाते दिखे। मात्र कुछ बड़े दुकानदारों ने ही कपड़े के थैलों का प्रयोग शुरू किया है।

दुकानों पर पड़ा छापा, 18 हजार जुर्माना वसूला
शहर सहित पूरे जिले में पॉलीथिन प्रयोग पर रोक लगाने को जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम को शहर की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पॉलीथिन के तीन थोक विक्रेताओं से पांच पांच हजार रुपये और सामान बेचने में प्रयोग करते तीन दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


पैकिंग में आड़े आ रही समस्या
पॉलीथिन पर प्रतिबंध से सामान खरीदने के लिए विकल्प के रूप में कागज की थैली अथवा कपड़े का थैला प्रयोग होने लगा है लेकिन कुटीर उद्योग के रूप में ब्रेड, रस्क, बिस्कुट, खिलौने आदि पैकिंग में दिक्कत आ सकती है।

पॉलीथिन प्रयोग को पूरी तरह से रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी। शासनादेश के विरुद्ध यदि कहीं पॉलीथिन की बिक्री अथवा उसका प्रयोग मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें