फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद वापस लौटी सीसीआईएम टीम

Thu, 05 Feb 2015 12:26 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय का निरीक्षण करने आई सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) की दो सदस्यीय टीम दिल्ली वापस लौट गई। टीम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को अपनी जांच रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


सीसीआईएम की टीम के सदस्य डॉ, कर्ण सिंह व डॉ. हरीराम भदौरिया राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय पहुंचे। ऑपरेशन कक्ष व भर्ती कक्ष का निरीक्षण कर सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर प्राचार्य डॉ. प्रकाश चंद्र सक्सेना से कड़ी नाराजगी जताई थी।

टीम के सदस्य डॉ, कर्ण सिंह ने बताया कि महाविद्यालय ने वर्ष 2015-16 की मान्यता के लिए आवेदन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा था। इसी क्रम में टीम जांच करने आई थी। टीम अपनी जांच रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें